नानपारा में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका पहला चरण काली कुण्डा मंदिर में संपन्न हुआ। अगला आयोजन विश्वनाथ मंदिर और 16 अक्टूबर को सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में होगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों और भारतीय परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसमें कक्षा 1 से 6 और कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। सीनियर वर्ग में ऋषित प्रथम, स्नेहा श्रीवास्तव द्वितीय, वंदना तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सानवी प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, पर्व गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया। अभिषेक पाण्डेय, उत्कर्ष तिवारी और हर्ष कसौधन ने सहयोग किया। दिलीप जायसवाल और उषा सिंघानिया निर्णायक रहे। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ते हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बहराइच में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस का आयोजन:नानपारा में किसान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित › शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के पंडाल में धार्मिक अनुष्ठान:नासिरगंज में विधिवत पूजा-पाठ, देर रात होगी आरती; पुलिस-प्रशासन अलर्ट › बलरामपुर में सामूहिक विवाह समारोह में 234 जोड़े बने हमसफर:कुछ जोड़ों के समारोह में शामिल होने के बाद भी आएगी बारात › बढ़नी में जर्जर सड़क को लेकर चेयरमैन से मुलाकात:वार्ड 6, 7 और 8 की सड़क जल्द बनाने का मिला आश्वासन“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















