Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कुइया कंचनपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प: ग्राम पंचायत में...

कुइया कंचनपुर को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प: ग्राम पंचायत में बच्चों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर जागरूकता बढ़ाने की शपथ – Kuiya Kanchanpur Panchayat Child Marriage Free Campaign

मिठौरा विकासखंड की कुइया कंचनपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम सर्वहितकारी सेवाश्रम संस्था ने आयोजित किया। इसमें पंचायत के जनप्रतिनिधियों, संस्था के पदाधिकारियों और स्था

.

कार्यक्रम में बाल विवाह के नुकसान और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा हुई। पात्र परिवारों से योजनाओं का लाभ लेने और जरूरतमंद परिवारों तक उनकी जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता उर्फ अनीता राज ने शपथ दिलाई। उन्होंने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह से बच्चों, खासकर बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास पर असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकना किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है। इसके लिए पंचायत के जनप्रतिनिधियों, डायरेक्टर लौलेश तिवारी, लक्ष्मी, गीता, गुजराती, संगीता और समुदाय के हर सदस्य की भागीदारी जरूरी है।

कार्यक्रम में लोगों से अपील की गई कि बाल विवाह की आशंका होने पर 1098 पर सूचना दें।