श्रावस्ती के सर्राबोझी गांव में 2018 में हुई मारपीट और गाली-गलौज के मामले में न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी ठहराया। 25 नवंबर 2026 को आए फैसले में उन्हें जेल में बिताई अवधि की सजा और एक-एक हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।
.
सिरसिया थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने 2018 में मु0अ0सं0 134/2018 दर्ज किया था। इसमें सर्राबोझी निवासी बुधराम पुत्र रमेश्वर, लल्लू पुत्र बुधराम, ननके पुत्र बुधराम और पटवारी पुत्र बुधराम के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज के आरोप थे।
जेएम श्रावस्ती के न्यायाधीश दिलीप कुमार साहनी ने चारों को सजा सुनाई।
पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत मामले में पैरवी की गई। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह के मार्गदर्शन में मामले की निगरानी की गई।
BREAKING
NEWS
















