शोहरतगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राणघातक हमले के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देश पर हुई। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने इसका पर्यवेक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अखिलेश यादव को झुलनीपुर चौराहे के पास से पकड़ा। अखिलेश यादव मनोहर का बेटा है और सिद्धार्थनगर के बसहिया टोला नौवडिहवा का रहने वाला है। उस पर प्राणघातक हमले के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी लगी हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल राजकुमार यादव और सतीश चौहान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› पचवस में साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए:पुलिस के सहयोग से जागरूकता कार्यशाला हुई › नानपारा में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन:बच्चों में जागरूक करने पर जोर › बेनीडिहवा प्रधान पुरवा में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई:मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि › बलरामपुर में जादूगर मिस्टर इंडिया ने बच्चों को किया जागरूक:बेटी बचाओ, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर दी जानकारी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























