नवरात्रि पर्व को देखते हुए निचलौल पुलिस और सीओ निचलौल अलर्ट पर हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल के निर्देश पर पूरे चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शीतलापुर चौकी पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर तलाशी ली और उनसे पूछताछ भी की। सीओ निचलौल और चौकी इंचार्ज सूरज तिवारी ने बताया कि त्योहारों में सुरक्षा मजबूत रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्रि में भीड़भाड़ वाले इलाकों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए संदिग्धों की चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और काली फिल्म लगी गाड़ियों पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों ने बताया कि त्योहार खत्म होने तक रोजाना चेकिंग जारी रहेगी, ताकि शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। पुलिस ने अमड़ी पुल पर खास तौर पर सघन चेकिंग की।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नानपारा में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन:बच्चों में जागरूक करने पर जोर › बेनीडिहवा प्रधान पुरवा में शारदीय नवरात्रि धूमधाम से मनाई:मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि › बलरामपुर में जादूगर मिस्टर इंडिया ने बच्चों को किया जागरूक:बेटी बचाओ, बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसे मुद्दों पर दी जानकारी › प्राथमिक विद्यालय से सिलेंडर और चावल चोरी:कादिराबाद में प्रधानाध्यापक ने दी शिकायत, पुलिस जांच में जुटी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























