Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता:मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ...

किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता:मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

0
0
किशोरी रहस्यमय तरीके से लापता:मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज

सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक किशोरी अचानक लापता हो गई है। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत देकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है और केस दर्ज करने की मांग की है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी बीते सोमवार को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को शक है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। परिवार बेटी के लापता होने से परेशान है। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 137(2)बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat