डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और लगभग 50 किलो चावल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। प्रधानाध्यापक गुलाम हुसैन ने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और चोरी के खुलासे की मांग की है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मिश्रौलिया का प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता है। इसके लिए रसोई में गैस सिलेंडर, खाद्यान्न और बर्तन रखे गए थे। बुधवार रात अज्ञात चोरों ने रसोई घर के दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर रखा एक भरा हुआ गैस सिलेंडर तथा ड्रमों में रखा करीब 50 किलो चावल उठा ले गए। गुरुवार सुबह जब विद्यालय की रसोईया विद्यालय पहुंची और रसोई खोलने गई तो ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सिलेंडर और चावल गायब थे। रसोईया ने तत्काल इसकी सूचना प्रधानाध्यापक गुलाम हुसैन को दी। सूचना पर प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रधानाध्यापक ने इस संबंध में डुमरियागंज थाने में लिखित तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने बताया कि विद्यालय की रसोई से गैस सिलेंडर और चावल की चोरी हो गई है। इससे मध्यान्ह भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान बरामद करने और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्री प्रकाश यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल › बोझिया में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत:बेटे ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















