सिंदुरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 साल की एक किशोरी अचानक लापता हो गई है। किशोरी की मां ने थाने में शिकायत देकर बेटी के अपहरण की आशंका जताई है और केस दर्ज करने की मांग की है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी बीते सोमवार को घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को शक है कि कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव का एक युवक उनकी बेटी को भगा ले गया है। परिवार बेटी के लापता होने से परेशान है। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि मां की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 137(2)बीएनएस के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बांसी में डीएम-एसपी ने किया राप्ती घाट का निरीक्षण:दुर्गा पूजा विसर्जन से पहले सुरक्षा व्यवस्था परखी, पुलिस बल के साथ पैदल गश्त भी की › सिसवा में क्षेत्रीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आग़ाज़:महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में दौड़ और कबड्डी में बच्चों ने बिखेरी चमक, विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल किया पहला स्थान › नगर बाजार दुर्गा मंदिर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर:मरीजों को जांच के बाद मुफ्त दवाएं बांटी गईं, हॉस्पिटल की टीम ने दी सेवा › विशेश्वरगंज में 20 छात्राओं ने बैंक का भ्रमण किया:बैंकिंग जानकारी लेकर खाता खोलने की प्रक्रिया और योजनाओं को जाना“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















