![]()
विशेश्वरगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 20 छात्राओं ने बैंक का भ्रमण किया। इस दौरान बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बैंकिंग सेवाओं की भी जानकारी दी गई। प्रभारी वार्डन संध्या मिश्रा और शिक्षिका गुंजन खरे के मार्गदर्शन में छात्राओं ने खाता खोलने की प्रक्रिया समझी। बैंक प्रबंधक ने उन्हें जरूरी प्रक्रिया और बैंक की अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का मकसद ग्रामीण इलाकों की वंचित वर्ग की बालिकाओं को बैंकिंग और वित्तीय जानकारी देकर आत्मनिर्भर बनाना है। इससे छात्राओं को बचत, बैंक खाते और वित्तीय सेवाओं का महत्व समझने का मौका मिला।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बस्ती में सोशल ऑडिट कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन:20 दिन में मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, 12 अक्टूबर से काली पट्टी बांधकर कर रहे काम › Sharadiya Navratri 2026 | Kalash Yatra Begins at Lalpur Chandajhar › चौपाल लगाकर पशु चिकित्सा पर ग्रामीणों को किया जागरूक:श्रावस्ती के मुरैला गांव में ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी के साथ दी जानकारी › बलरामपुर में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को करियर गाइडेंस:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी की दी जानकारी“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















