श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सागर गांव के मजरा मुरैला में एक चौपाल लगाई गई। यह चौपाल ग्रामीण विकास सेवा संस्था ने पशु सखी प्रकाशिनी पाठक के नेतृत्व में आयोजित की। इसका मकसद ग्रामीणों को पशु चिकित्सा के बारे में जागरूक करना था। संस्था की बहनों और ग्रामीणों को पशुओं के पौष्टिक आहार और बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि मुंह पका, खुर पका, लंपी और गला घोंटू जैसी बीमारियों का समय पर इलाज जरूरी है। उन्होंने यह भी समझाया कि पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें पौष्टिक आहार देना और समय पर टीके लगवाना जरूरी है। इस मौके पर कई ग्रामीण और प्रशिक्षक मौजूद थे। शिविर में आए सभी ग्रामीणों को लंच बॉक्स भी दिए गए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› सोनहा थाने की थानाध्यक्ष बनी छात्रा:नरखोरिया की छात्रा ने एक घंटे सुनी फरियादियों की शिकायतें, समझी पुलिस की कार्यप्रणाली › बहराइच में छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा के हेल्पलाइ नंबर:महिला सुरक्षा और साइबर अपराध के बारे में भी दी गई जानकारी › खरूरी चौराहे पर बाइक गिरने से महिला घायल:हालत गंभीर होने पर बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया › मथुरा बाजार में रामलीला मंचन:राम-सीता विवाह संपन्न; परशुराम-लक्ष्मण संवाद सुनकर दर्शक हुए भावुक“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























