धम्म चारिका पदयात्रा की तैयारियों पर बैठक हुई।
महराजगंज में पूज्य भंते उत्तमा नन्दन जी के नेतृत्व में 1 से 4 दिसंबर 2026 तक धम्म चारिका पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत 1 दिसंबर को ग्राम सिबरनजोत में रात्रि विश्राम, धम्म देशना और भोजन दान का कार्यक्रम होगा।
.
कार्यक्रम की तैयारियों पर पूज्य भंते उत्तमा नन्दन जी के साथ बुद्ध विहार में और ग्राम सिबरनजोत में श्रद्धेय उदित नारायण मास्टर साहब के साथ बैठक हुई। इसमें कार्यक्रम को व्यवस्थित करने और आयोजन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव जी और मौसम वैज्ञानिक शंकर प्रसाद जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजकों ने लोगों से तथागत भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और समता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर कई लोग मौजूद रहे।















