श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर शनिवार को बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहराइच से काम करके घर लौट रहा था।
.
हरिहरपुर महाराज स्कूल के पास युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा बिचाऊपुरवा के निवासी के रूप में बताई गई है।
सूचना मिलने पर मल्हीपुर थाना पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।
BREAKING
NEWS















