महराजगंज के सिसवा विकासखंड के रतनपुर निवासी इमामुद्दीन अंसारी का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। पिता अंडे की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच इमामुद्दीन ने दिन में 12 से 15 घंटे पढ़ाई कर अपना लक्ष्य हासिल किया। मेडिकल में सफलता नहीं मिलने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार तैयारी जारी रखी। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। चिउटहा स्थित एक्सीलेंस लाइब्रेरी में साथी विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी। पिता चलाते हैं अंडे की दुकान इमामुद्दीन के पिता अब्दुलसत्तार अंसारी अंडे की दुकान चलाते हैं, जबकि मां हाजरा खातून गृहिणी हैं। उनका बड़ा भाई विदेश में रहता है। इमामुद्दीन ने किसान आदर्श इंटर कॉलेज, बेलवा से पढ़ाई की। स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद वह सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए। इसके लिए वह चिउटहा स्थित एक्सीलेंस लाइब्रेरी में नियमित पढ़ाई करते थे। मेडिकल में नहीं मिली सफलता, जारी रखी तैयारी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन और कई उपलब्धियों के बावजूद मेडिकल में सफलता नहीं मिलने से उन्हें निराशा हुई। हालांकि, उन्होंने अपनी तैयारी नहीं छोड़ी। लगातार अभ्यास और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखी। आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में उनका चयन हो गया। एक्सीलेंस लाइब्रेरी के निदेशक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इमामुद्दीन होनहार, मेहनती और हंसमुख स्वभाव के विद्यार्थी हैं। वह रोजाना 12 से 15 घंटे पढ़ाई करते थे। जिले की प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार प्रथम स्थान हासिल करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक भी उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को असफलता से घबराने के बजाय अपनी कमियों को पहचानकर तैयारी जारी रखनी चाहिए। इस दौरान अविनाश श्रीवास्तव, शमशाद अंसारी, मनीष पटेल, दीपक कसौधन, विनय यादव, जहरुद्दीन अंसारी, हरिकेश कुमार, शैलपुत्री कसौधन, संजना कसौधन, अमृता पाल, सुप्रिया गुप्ता और रामानुज पांडेय ने भी इमामुद्दीन को बधाई दी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› चाचा और चचेरे भाइयों ने युवक को पीटा, सिर फटा:पत्नी से भी मारपीट, पुलिस ने 4 लोगों पर केस दर्ज किया › महराजगंज में NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन:नियमितीकरण और समान वेतन की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन › पहुंचकट्टा में आदर्श बाल रामलीला समिति ने किया धनुष यज्ञ:कलाकारों ने भगवान श्रीराम के प्रसंगों से दर्शकों का मन मोहा, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु › श्रावस्ती के लक्ष्मनपुर बाजार-परसिया राजा मार्ग पर जलभराव:लंबे समय से पानी भरा होने से राहगीर परेशान, प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















