Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में...

एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज

0
1
एटीएम बदलकर युवक के खाते से 35 हजार उड़ाए:विक्रमजोत SBI एटीएम में मदद के बहाने कार्ड बदला, मुंशी के मोबाइल पर आया मैसेज

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में एक युवक के एटीएम कार्ड बदलकर 35 हजार रुपये उड़ा लिए गए। यह घटना विक्रमजोत कस्बे के एसबीआई एटीएम में हुई। पीड़ित बाघानाला गांव के विजय निषाद हैं। विजय निषाद ने पुलिस को बताया कि वह सुबह एटीएम से ढाई हजार रुपये निकालने गए थे। जब वह पैसे निकालने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां खड़े एक दूसरे युवक ने मदद के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया। घर पहुंचने पर विजय के मोबाइल पर खाते से 35 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत विक्रमजोत बैंक शाखा पहुंचकर घटना की जानकारी दी। विजय निषाद पटकापुर के एक ईंट भट्ठे पर मुंशी का काम करते हैं। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी देर से मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat