Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आनंद नगर दुर्गा मंदिर के पास वाटर एटीएम शुरू:पूर्व अध्यक्ष ने किया...

आनंद नगर दुर्गा मंदिर के पास वाटर एटीएम शुरू:पूर्व अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जयप्रकाश लाल बोले- स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार

0
1
आनंद नगर दुर्गा मंदिर के पास वाटर एटीएम शुरू:पूर्व अध्यक्ष ने किया उद्घाटन, जयप्रकाश लाल बोले- स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन का आधार

फरेंदा महराजगंज के आनंद नगर में नवरात्रि पर दुर्गा मंदिर के पास वाटर एटीएम का उद्घाटन हुआ। यह विधानसभा क्षेत्र विकास निधि से बना है। विधायक वीरेंद्र चौधरी की गैरमौजूदगी में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश लाल ने फीता काटकर इसे शुरू किया। जयप्रकाश लाल ने कहा कि साफ पानी स्वस्थ जीवन का आधार है। शुद्ध पानी कई बीमारियों से बचाता है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक जगहों पर वाटर एटीएम लगाना अच्छी पहल है, खासकर नवरात्रि में मंदिर की भीड़ के लिए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले लगाई गई पानी की मशीनें ठीक से काम नहीं कर पाईं। अब बस स्टैंड, अस्पताल और बाजार जैसे अन्य प्रमुख स्थानों पर भी वाटर एटीएम लगाने पर विचार होना चाहिए। जयप्रकाश लाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण से पाइपलाइन टूटने के कारण लाखों की पानी टंकी से लोगों को पूरा पानी नहीं मिल रहा। नगर पंचायत को इसका पक्का हल निकालना चाहिए। कार्यक्रम में दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस डॉ. रामनारायण चौरसिया, पूर्व प्रधान राजेश मौर्य और संदेश जायसवाल समेत कई नागरिक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat