सिद्धार्थनगर के तेतरी बाजार में एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। SBI के ATM से रुपये निकालने पहुंचे राजाराम साहनी का कार्ड बदल दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि एक युवक ने मदद के बहाने उनके खाते से 2 हजार रुपये निकाल लिए। सिद्धार्थनगर थाने में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चनरेया गांव निवासी राजाराम साहनी ने पुलिस को बताया कि 14 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे वह तेतरी बाजार स्थित SBI एटीएम पर गए थे। वहां एक युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और एटीएम काम नहीं करने की बात कहकर राजाराम से एसबीआई योनो चलाने को कहा। आरोप है कि युवक ने राजाराम का मोबाइल लेकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया, जिसके बाद खाते से 2 हजार रुपये निकल गए। युवक ने अपना नाम आकाश जैसवाल बताया और बैंक मैनेजर को जानकारी देने की बात कहकर चला गया। राजाराम ने 15 अक्टूबर को सिद्धार्थनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आकाश जैसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर निरीक्षक मनोहर लाल को जांच सौंपी गई।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















