बलरामपुर जिले के भीरवपुर गांव में 21 और 22 अक्टूबर को नवदुर्गा पूजा और मां दुर्गा-भगवान शनिदेव प्रतिष्ठा दिवस समारोह होगा। इस दौरान कुश्ती दंगल और कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण 21 और 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से होने वाला कुश्ती दंगल है। इसमें क्षेत्रीय और अंतरजिला पहलवान हिस्सा लेंगे। विजेताओं को नकद इनाम और शील्ड दी जाएगी। कार्यक्रम में पूजा-पाठ, हवन, भंडारा, मां भगवती का जागरण और झांकी जैसे धार्मिक आयोजन भी होंगे। आयोजक भगवान दत्त पांडेय ‘सेठ जी’ और उनकी टीम, जिसमें छोटू पांडे, पूर्व प्रधान विजय पाण्डेय, कोटेदार लोक मित्र तिवारी और निर्मल बाबा शामिल हैं, इस आयोजन को कर रहे हैं। आयोजन का मकसद धार्मिक परंपराओं को बढ़ावा देना और लोगों में भाईचारा बढ़ाना है। ‘सेठ जी’ ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› छितलूपुर सराय खास में भव्य झांकी का आयोजन:आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति ने किया आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने लिया हिस्सा › भाजपा नेता ने मां जननी की आंखों की पट्टी खोली:धन्धरा में दिव्य स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु हुए भावविभोर, जयकारों से गूंजा दरबार › दो महिलाओं को बाल पकड़कर जमीन पर पटका, VIDEO:पड़ोसियों ने की मारपीट, जान से मारने की धमकी भी दी › दैनिक भास्कर की खबर का असर:बस्ती-महुली मार्ग पर शुरू हुए काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















