Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में...

श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में लगेंगे GPS, डीएम ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

0
0
श्रावस्ती में शिक्षक निर्वाचन पर मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी:पोलिंग वाहनों में लगेंगे GPS, डीएम ने जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक

श्रावस्ती में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अन्नपूर्णा गर्ग ने बृहस्पतिवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों सहित निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान केंद्रों की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और मतपेटियों को सुरक्षित गोरखपुर पहुंचाने तक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर होगी वीडियोग्राफी डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराने और पोलिंग पार्टियों के वाहनों में GPS लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथों पर तैनात कर्मचारियों के पहचान पत्र अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाएं। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतदान केंद्र में प्रवेश न दिया जाए। साथ ही मतदेय स्थलों के 200 मीटर के दायरे में होने वाली गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को समय से समुचित प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन और पानी की व्यवस्था भी समय से पूरी कर ली जाए, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। डबल लॉक में रखी जाएंगी मतपेटियां डीएम ने निर्देश दिया कि मतदान के बाद मतपेटिकाओं को सुरक्षित डबल लॉक में रखा जाए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत गोरखपुर पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए सभी अधिकारियों से निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat