श्रावस्ती के जमुनहा विकासखंड में माल्हि चौराहे के पास शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद चालक घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचा।
.
दोनों बाइक सवार किसी काम से जमुनहा बाजार जा रहे थे। माल्हि-जमुनहा मार्ग पर माल्हि गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
ग्रामीणों ने चालक को पकड़ने के बाद उसे घायलों को माल्हि चौराहे के निजी अस्पताल ले जाने दिया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
BREAKING
NEWS

















