बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ बाईपास के पास गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जड़ी-बूटियां बेचने के लिए लगाए गए टेंट के पास करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। बहराइच-लखनऊ बाईपास के पास कुछ लोग टेंट लगाकर जड़ी-बूटियां बेचते हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे टेंट के पास लोगों ने अजगर को रेंगते हुए देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर लोग घबरा गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरी में बंद कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बलरामपुर में ललिया के पीएम श्री विद्यालय में मदर मेला:प्रदर्शनी और खेलकूद से बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व स्वास्थ्य पर जोर दिया गया › चाइनीज मांझे पर कार्रवाई की मांग:मौतों पर आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन › एनसीसी कैडेटों ने टीबी जागरूकता रैली निकाली:फरेंदा में 'टीबी हारेगा, देश जीतेगा' नारे के साथ लोगों को दी जानकारी › सात साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार:आरोपी को कोर्ट ने जेल भेजा; एएसपी बोले- कठोरतम सजा दिलाने का प्रयास करेगी पुलिस“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















