Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कोल्हुई पुलिस ने 4लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार:जिगिनिहा गांव में...

कोल्हुई पुलिस ने 4लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार:जिगिनिहा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास हुई कार्रवाई, 20 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद

0
5
कोल्हुई पुलिस ने 4लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार:जिगिनिहा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास हुई कार्रवाई, 20 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद

महाराजगंज में अवैध शराब की बिक्री और बनाने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 4 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। यह कार्रवाई जिगिनिहा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास हुई, जहां से 20 पाउच बंटी-बबली शराब मिली। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर कोल्हुई पुलिस टीम गश्त कर रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक की देखरेख और क्षेत्राधिकारी फरेंदा की अगुवाई में टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान कमलेश कुमार प्रजापति (28 वर्ष), निवासी बड़गो गांव, थाना कोल्हुई के रूप में हुई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रमेश चंद्र वरुण, कांस्टेबल आलोक पाल और कांस्टेबल अमित कुमार यादव प्रथम शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat