Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेडिकल छात्रों कैंडल मार्च:महर्षि वशिष्ठ मेडिकल...

डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेडिकल छात्रों कैंडल मार्च:महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने वेतन वृद्धि की मांग का किया समर्थन

0
8
डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेडिकल छात्रों कैंडल मार्च:महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने वेतन वृद्धि की मांग का किया समर्थन

लखनऊ में डॉक्टरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। इंटर्न और एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया। यह लाठीचार्ज वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर हुआ था। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… कैंडल मार्च में सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए और डॉक्टरों का समर्थन किया। छात्रों ने मांग की कि सीएचसी और पीएचसी में काम कर रहे डॉक्टरों का वेतन बढ़ाया जाए। छात्रों ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों की बात सुनी जानी चाहिए, न कि उन पर लाठीचार्ज किया जाए। उन्होंने सरकार से डॉक्टरों की मांगों पर ध्यान देने और उनका हल निकालने की अपील की।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat