बलरामपुर के श्रीदत्तगंज विकासखंड के पुरैना वाजिद गांव में दो कच्चे मार्गों को पक्का कराने की मांग उठी है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को मांगपत्र भेजकर दोनों सड़कों का डामरीकरण कराने की अपील की है। उनका कहना है कि कच्चे रास्तों के कारण गांव की बड़ी आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बशीर के घर से सावतडीह पुलिया तक करीब 400 मीटर और सावतडीह इंटरलॉकिंग से बहादुरपुर मजरे में राम फेरन के घर तक लगभग 800 मीटर सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है। दोनों मार्गों की कुल लंबाई करीब 1.2 किलोमीटर है। बारिश में बढ़ जाती है परेशानी ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान कच्चे रास्तों पर कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों को भी कीचड़ भरे रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से दोनों मार्गों को पक्का कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। मांगपत्र भेजने वालों में रईश अहमद, मकबूल अहमद, बशीर, पूजा राम, राम सजिवन, चेतराम, अफसर अली, कलीम, राम सेवक, विकटर राम, संतराम, मस्तराम, सोमई लाल, जगराम, कुन्नू, सुरेश कुमार, राकेश कुमार, बेचन, महंगू लाल, सुरपुरा और जगतराम सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ज्वाला महारानी मंदिर में बच्चों ने शिव तांडव नृत्य किया:उतरौला के दुर्गा पंडाल में हुआ आयोजन, दर्शकों ने खूब सराहा › माता रानी की प्रतिमा आंख पर बंधी हुई पट्ट खुले:महादेव घुरहू क्षेत्र के दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में पंचमी पर हुआ आयोजन › ठूठीबारी में 25 शीशी नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने 7.5 लीटर शराब बरामद किया, आरोपी को भेजा जेल › गुलरिया में काली माता की मूर्ति स्थापित, भव्य कार्यक्रम शुरू:रोजाना नाटक और आरती, आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















