Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश यकघरवा में स्कंदमाता की पूजा, रामायण सीरियल बना आकर्षण:दिलदार बाबा के नेतृत्व...

यकघरवा में स्कंदमाता की पूजा, रामायण सीरियल बना आकर्षण:दिलदार बाबा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, गांव में भक्तिमय माहौल

0
3
यकघरवा में स्कंदमाता की पूजा, रामायण सीरियल बना आकर्षण:दिलदार बाबा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु, गांव में भक्तिमय माहौल

श्रावस्ती के सिरसिया के यकघरवा गांव में शारदीय नवरात्रि मनाई जा रही है। नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां स्कंदमाता की विधि-विधान से पूजा की गई। पंडित शिवकुमार पाठक ने मंत्रों के साथ पूजन कराया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार गिरि उर्फ दिलदार बाबा के नेतृत्व में आरती हुई और प्रसाद बांटा गया। पंडाल में माता रानी की सजावट, नोटों की माला और केले का प्रसाद श्रद्धालुओं को खूब पसंद आया। नवरात्रि के दौरान रामायण सीरियल का नियमित प्रसारण यहां खास आकर्षण है। इसे देखने के लिए प्रतिदिन कई महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचते हैं। लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हैं। दिलदार बाबा ने श्रद्धालुओं के बैठने सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं। आयोजन समिति के सदस्य देर रात तक व्यवस्था देखते हैं। गांव में पूजा-अर्चना और रामायण सीरियल के आयोजन से भक्ति का माहौल है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat