Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में आजाद समाज पार्टी ने मनाई डॉ. कलाम की-जयंती:पूर्व राष्ट्रपति की...

महराजगंज में आजाद समाज पार्टी ने मनाई डॉ. कलाम की-जयंती:पूर्व राष्ट्रपति की 95वीं जयंती पर उनके योगदान पर चर्चा हुई

0
1
महराजगंज में आजाद समाज पार्टी ने मनाई डॉ. कलाम की-जयंती:पूर्व राष्ट्रपति की 95वीं जयंती पर उनके योगदान पर चर्चा हुई

महराजगंज में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती मनाई। पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर फूल चढ़ाए और उनके विचारों व देश के योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन पर बात की। अपनी मेहनत से डॉ. कलाम ने देश को विज्ञान और तकनीक में नई पहचान दिलाई। ‘मिसाइल मैन’ डॉ. कलाम ने युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी युवाओं को शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और देश के विकास के लिए प्रेरित करते हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अखिलेश आजाद, भीम आर्मी के जिला प्रभारी एडवोकेट मोहम्मद अमीन, सदर विधानसभा अध्यक्ष वाहिद अली, उमाशंकर आजाद, सदर मीडिया प्रभारी धर्मराज गौतम, शिव पासवान, अंगद राजभर और विशाल राजभर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat