डुमरियागंज के बेंवा चौराहे पर बुधवार को 308 पहियों वाला एक विशालकाय ट्रक पहुंचा। इसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग मोबाइल से तस्वीरें और सेल्फी लेते दिखे। पुलिस को ट्रक को सुरक्षित रास्ता दिलाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह ट्रक बलरामपुर चीनी मिल की ओर जा रहा है। बस्ती से डुमरियागंज पहुंचने के बाद यह बेंवा चौराहे से उतरौला की तरफ रवाना हुआ। ट्रक का आकार और 308 पहिए देखकर लोग हैरान थे। इस हाइड्रॉलिक मल्टी-एक्सल ट्रेलर का सफर बेल्जियम से शुरू हुआ था। इसे समुद्री रास्ते से ओडिशा के एक बंदरगाह पर उतारा गया। फिर सड़क मार्ग से झारखंड और बिहार होते हुए यह उत्तर प्रदेश पहुंचा। यह ट्रेलर 20 विशेष ट्रॉलियों को जोड़कर बनाया गया है, जिसमें कुल 308 पहिए हैं। भारी मशीन ले जा रहे इस ट्रेलर का वजन बहुत ज्यादा है, इसलिए इसकी रफ्तार धीमी रहती है। यह रोजाना करीब 10 से 20 किलोमीटर ही चल पाता है और रात में रोक दिया जाता है। इसमें 400 लीटर का डीजल टैंक है। बेंवा चौराहे पर ट्रक को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने से यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। विशालकाय ट्रेलर के गुजरने के दौरान लोग उसकी तस्वीरें लेते और उसके पहियों की संख्या के बारे में जानकारी करते नजर आए।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बाजार में दलित युवक को पीटा, जातिसूचक गालियां दीं:रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप, सिर और उंगली में चोट; 3 पर केस › कोल्हुई पुलिस ने 4लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार:जिगिनिहा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास हुई कार्रवाई, 20 पाउच बंटी-बबली शराब बरामद › डॉक्टरों पर लाठीचार्ज के विरोध में मेडिकल छात्रों कैंडल मार्च:महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने वेतन वृद्धि की मांग का किया समर्थन › श्री राम कृष्ण नगर में 'बड़ी महारानी' का भव्य जागरण:नानपारा में नवदुर्गा पूजा समिति ने कराया भव्य आयोजन, भजनों व झांकियों पर झूमे श्रद्धालु“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























