Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्री राम कृष्ण नगर में 'बड़ी महारानी' का भव्य जागरण:नानपारा में नवदुर्गा...

श्री राम कृष्ण नगर में 'बड़ी महारानी' का भव्य जागरण:नानपारा में नवदुर्गा पूजा समिति ने कराया भव्य आयोजन, भजनों व झांकियों पर झूमे श्रद्धालु

0
0
श्री राम कृष्ण नगर में 'बड़ी महारानी' का भव्य जागरण:नानपारा में नवदुर्गा पूजा समिति ने कराया भव्य आयोजन, भजनों व झांकियों पर झूमे श्रद्धालु

नानपारा में श्री नवदुर्गा पूजा समिति ‘बड़ी महारानी’ द्वारा श्री राम कृष्ण नगर नई बस्ती में वार्षिक दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत भव्य माता का जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। रात भर चले इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां जगदम्बा की संगीतमय महाआरती व पावन ज्योति प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत बाहर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायकों—राम प्रताप लक्खा, श्रद्धा पंडित एवं शोभित कुमार ने मां भगवती के चरणों में एक से बढ़कर एक मधुर और भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की सुरीली तानों और माता के जयकारों से पूरा प्रांगण गुंजायमान हो उठा। भजनों के बीच-बीच में प्रस्तुत की गई नयनाभिराम धार्मिक झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। भगवान शिव-पार्वती, मां दुर्गा के रौद्र रूप और राधा-कृष्ण की भव्य झांकियों को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए और झूमने पर मजबूर हो गए। कार्यक्रम में नन्हें बाल श्रद्धालुओं में इवांशी सोनी व शिवांश सोनी की विशेष उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के विशेष व्यवस्थापक अजय कुमार मिश्रा ‘गुरु जी’, संरक्षक पंकज कुमार जायसवाल, अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी, महामंत्री नरेंद्र सिंह वालिया व पंकज चौधरी, कोषाध्यक्ष शिवम मिश्रा व डा० अमित गौड़, उपसचिव विवेक गोयल, अमरनाथ, राजन श्रीवास्तव, रवि व राज की अहम भूमिका रही। साथ ही सचिव शनि सोनी व दीपक मौर्य, तुषार शुक्ला एडवोकेट, सकलदीप ब्राह्मण राहुल मिश्रा, व्यवस्थापक प्रिंस, अरुन तिवारी, दीपक शाह, के. के. वर्मा, समर सिंह वालिया, डा० राजेन्द्र श्रीवास्तव, मदन भुसारी, वरि० व्यवस्थापक विनोद व अशर्फी लाल, बजरंग दल के जिला सह संयोजक जसप्रीत सिंह वालिया तथा सुशील श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के सैकड़ों महिला व पुरुष भक्तगण उपस्थित रहे। अंत में मां भगवती का दिव्य प्रसाद वितरण कर जागरण का समापन किया गया।सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी इंचार्ज राढ़न टोला कामेश्वर राय मय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे.

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat