Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:निचलौल में बरोहिया ढाला के...

बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:निचलौल में बरोहिया ढाला के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

0
1
बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:निचलौल में बरोहिया ढाला के पास हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

निचलौल ब्लॉक के बरोहिया ढाला के पास गुरुवार रात एक हादसा हुआ। बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चौक थाना क्षेत्र के भगवानपुर भूलना निवासी 60 वर्षीय चांद अली पुत्र रमजान के रूप में हुई है। वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी बरोहिया ढाला के पास एक बोलेरो ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। निचलौल थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक, मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटनास्थल पर शांति बनी हुई है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat