Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सतरूपा मंदिर में मातृ पूजन, नानपारा में सनातन प्रश्नोत्तरी:अमित पाण्डेय ने बच्चों...

सतरूपा मंदिर में मातृ पूजन, नानपारा में सनातन प्रश्नोत्तरी:अमित पाण्डेय ने बच्चों को सनातन संस्कृति के प्रति किया जागरूक, विजेताओं को मिले इनाम

0
0
सतरूपा मंदिर में मातृ पूजन, नानपारा में सनातन प्रश्नोत्तरी:अमित पाण्डेय ने बच्चों को सनातन संस्कृति के प्रति किया जागरूक, विजेताओं को मिले इनाम

बहराइच के सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर में मातृ पूजन कार्यक्रम हुआ। इसी क्रम में नानपारा के विश्वनाथ मंदिर में सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। अमित पाण्डेय ने इन आयोजनों के जरिए बच्चों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक किया। मातृ पूजन कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष डी के श्रीवास्तव और सचिव डॉ. वीरांगना कान्त ने नगर की माताओं के पैर धोकर, माला पहनाकर, अंगवस्त्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विश्वनाथ मंदिर में हुई सनातन संस्कृति प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को सनातन धर्म, धार्मिक ग्रंथों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक करना था। इसमें कक्षा 1 से 6 तक के जूनियर वर्ग और कक्षा 7 से 12 तक के सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग में ऋषित ने पहला, स्नेहा श्रीवास्तव ने दूसरा और वंदना ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग में सानवी पहले, लक्ष्य दूसरे और पर्व गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित पाण्डेय ने किया। अभिषेक पाण्डेय और उत्कर्ष तिवारी का भी इसमें योगदान रहा। दिलीप जायसवाल और उषा सिंघानिया निर्णायक थे। आयोजकों ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की जरूरत है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat