महराजगंज के पनियरा ब्लॉक के खिलाड़ियों ने कुशीनगर में 27 और 28 नवंबर को आयोजित मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में 26 पदक जीते। खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 12 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। उनके प्रदर्शन के आधार पर महराजगंज जिले ने प्र
.
प्रतियोगिता में पनियरा की खिलाड़ी राधिका ने व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता। वहीं, ब्लॉक की टीम को सामूहिक ट्रॉफी भी मिली। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ब्लॉक और जिले के शिक्षकों व खेल समिति के सदस्यों ने खुशी जताई।
खंड शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई
खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने खेल समिति और टीम प्रभारियों के प्रयासों की भी सराहना की।
क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक आनंद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। सही मार्गदर्शन से खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है।
खेल समिति के सदस्य सुनील मिश्रा, सुभानल्लाह, वरेश कुमार और राजेश यादव ने भी खिलाड़ियों की सराहना की। प्रतियोगिता की तैयारी और आयोजन में विनोद वर्मा, रामदयाल, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, पूनम पासवान और रूबी सिंह समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।

















