विकासखंड मिठौरा के हरिहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। यहां 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें परामर्श और उपचार दिया गया।
.
बदलते मौसम के चलते सर्दी, खांसी और शरीर में दर्द समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज केंद्र पहुंचे। चिकित्सक डॉ. एसएन राम ने मरीजों की जांच की। मरीजों को मुफ्त दवाएं भी दी गईं।
डॉ. एसएन राम ने बताया कि महिलाओं के प्रसव के उपचार के लिए डॉक्टर हैं, लेकिन अस्पताल में बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं है।
प्रयोगशाला तकनीशियन अरुण पटेल ने बताया कि मेले में सात मरीजों की मुफ्त जांच की गई। इनमें ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया और टाइफाइड की जांच शामिल थी।
मेले में डॉ. एसएन राम, चीफ फार्मासिस्ट विजय प्रताप सिंह, अरुण पटेल, मनोरमा देवी, स्टाफ नर्स शिल्पी, अजीत कुमार और एचबी विद्या देवी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
















