बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के निपनिया गांव में शनिवार देर रात 22 वर्षीय विनोद का शव घर में छत की कुंडी से फंदे पर लटके मिले। वह फूलचंद यादव के पुत्र थे।
.
सूचना मिलने पर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विनोद चार भाइयों में सबसे छोटे थे और उनकी शादी नहीं हुई थी।
मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रुधौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
BREAKING
NEWS
















