Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 3000 रुपए लेने का आरोप, कार्यवाहक सीएमएस ने मांगा स्पष्टीकरण:बलरामपुर महिला अस्पताल...

3000 रुपए लेने का आरोप, कार्यवाहक सीएमएस ने मांगा स्पष्टीकरण:बलरामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली का वीडियो आया था सामने

0
0
3000 रुपए लेने का आरोप, कार्यवाहक सीएमएस ने मांगा स्पष्टीकरण:बलरामपुर महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर वसूली का वीडियो आया था सामने

बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल में प्रसव के नाम पर कथित वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है! महज 11 सेकंड के वायरल वीडियो ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में 500-500 रुपये के छह नोट गिनकर एक महिला को देते हुए देखा जा सकता है। कुल रकम है तीन हजार रुपये! दावा है कि यह रकम प्रसव के नाम पर दी गई और वीडियो में दिख रही महिला स्थायी स्टाफ नर्स नीलम तिवारी हैं। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। गरीब परिवारों के लिए सरकारी अस्पताल उम्मीद का दरवाजा होता है, लेकिन अगर प्रसव जैसी संवेदनशील सेवा के नाम पर कथित तौर पर पैसे मांगे जाएं, तो सवाल उठना लाजिमी है! महिला कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया बलरामपुर के जिला महिला अस्पताल से सामने आए इस वायरल वीडियो ने स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है। वीडियो 25 सितंबर का बताया जा रहा है। महज 11 सेकंड के वीडियो में तीन हजार रुपये दिए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। आरोप है कि यह रकम प्रसव के नाम पर दी गई। इस मामले में महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. राजकुमार ने बताया कि उन्हें भी वीडियो की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। उनके मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पैसे लेने की शिकायत की है। सीएमओ कार्यालय से जांच और कार्रवाई के लिए पत्र मिलने के बाद संबंधित महिला कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।जिला महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ राज कुमार का कहना है कि संबंधित कर्मचारी का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat