Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में मौसम बदलने से बच्चों के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल में ओपीडी...

महराजगंज में मौसम बदलने से बच्चों के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल में ओपीडी में 80 से ज्यादा बच्चे पहुंचे, धूप-ठंड से वायरल संक्रमण फैला

0
1
महराजगंज में मौसम बदलने से बच्चों के मरीज बढ़े:जिला अस्पताल में ओपीडी में 80 से ज्यादा बच्चे पहुंचे, धूप-ठंड से वायरल संक्रमण फैला

महराजगंज में मौसम बदलने से बच्चों की सेहत पर असर पड़ा। शुक्रवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय की बाल रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई। सामान्य दिनों के 30-40 के मुकाबले 80 से ज्यादा बच्चों का इलाज हुआ। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश रमन ने बताया कि दिन में धूप और सुबह-शाम ठंडक से वायरल संक्रमण फैल रहा है। इससे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, और वे बीमार पड़ रहे हैं। अस्पताल आने वाले बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, गले में दर्द, उल्टी-दस्त और निमोनिया जैसे लक्षण मिल रहे हैं। 0 से 5 साल के बच्चों में यह समस्या ज्यादा है। सांस लेने में तकलीफ या बुखार वाले बच्चों को भर्ती किया गया है। डॉ. रमन ने अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने, बासी/ठंडा खाना न देने और खुद दवा न देकर डॉक्टर से मिलने की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि दवाओं और बाल रोग वार्ड में बेड की व्यवस्था है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat