Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बहराइच में 449 बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान:17 और 24 अक्टूबर...

बहराइच में 449 बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 18 साल के युवा जुड़वाएं नाम

0
6
बहराइच में 449 बूथों पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान:17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 18 साल के युवा जुड़वाएं नाम

बहराइच में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 17 और 24 अक्टूबर 2026 को 449 बूथों पर खास कैंप लगेंगे। इन कैंपों में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मौजूद रहेंगे। जिन युवाओं की उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और उनका नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं जुड़ा है, वे इन तारीखों पर अपने बूथ पर जाकर नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी, हाईस्कूल सर्टिफिकेट या परिवार रजिस्टर की नकल की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो जरूरी होगी। सभी मतदाता अपनी वोटर लिस्ट में नाम जरूर जांच लें। अगर किसी का नाम छूट गया है, तो उसे फिर से जुड़वाने के लिए अपने बूथ के BLO योगेश गुप्ता या अभिमन्यु त्रिपाठी से संपर्क करें। यह कैंप पीएम श्री विद्यालय, झाला तरहर, पयागपुर, जनपद बहराइच में लगेंगे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat