*
रिपोर्ट:गजेंद्र गुप्त।
महराजगंज।सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई ‘आचार्य रजनीश’ केंद्र कोड–310 के तत्वावधान में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ग्राम सेखुई में संचारी रोगों से सुरक्षा एवं बचाव के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को संचारी रोगों के कारण, लक्षण, प्रसार एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, अपने आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव रोकने, मच्छरों से बचाव करने तथा स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रेरित करना रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना की इस गतिविधि के माध्यम से स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनहित एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।
इस जन जागरुकता अभियान में मुख्य रूप से शिविर संचालक सैयद अंसारी, सह शिविर संचालक विशाल कुमार कसौधन, उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय,EAEC अध्यक्षा पल्लवी, सीमा श्रीवास्तव, गायत्री, सर्वेश पटेल सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे


















