Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज खेत से धान काटकर लौट रहे किसान की बाइक की टक्कर से...

खेत से धान काटकर लौट रहे किसान की बाइक की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
9

भंगही के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, बहराइच मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

श्रावस्ती। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भंगही के पास सोमवार की देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेत से धान काटकर घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत भंगही के कुरसहा निवासी राम सागर विश्वकर्मा उम्र करीब 55 वर्ष सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने खेत से धान काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऐलहवा कोडरी निवासी राधे पुत्र टहलू तेज रफ्तार से बाइक लेकर जा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार ने राम सागर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल राम सागर को जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राम सागर को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़ें
› मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कोड़री घाट व सिसई घाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।*

बहराइच में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव मंगलवार को घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*।  *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* और पढ़ें
क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat