Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा:बस्ती में पुलिस और...

मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गहरे पानी में डूबा:बस्ती में पुलिस और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, अस्पताल ले गए परिजन

0
0

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक हादसा हो गया। परखती बरुआ बाबा स्थान पर विसर्जन करते समय सरवनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय गुड्डू चौधरी पुत्र रामलौट गहरे पानी में डूब गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही दुबौलिया पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

फिलहाल युवक की हालत के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन तिवारी ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat