Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पारिवारिक विवाद में पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

0
6

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रावस्ती पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना मल्हीपुर पुलिस टीम ने पत्नी की हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त रक्षाराम मौर्य को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 19.10.2026 को वादी विक्रांत राज मौर्य पुत्र बहुदल कुमार मौर्य निवासी नेपालगंज जिला बांके नेपाल द्वारा थाना मल्हीपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी बहन नीलम मौर्य निवासी ग्राम बांसगढ़ी दाखिला फत्तेपुर बनगई थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती की उसके पति रक्षाराम मौर्य ने पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मल्हीपुर पर मु0अ0सं0 160/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर श्री महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 20.10.2026 को मुकदमे में नामजद अभियुक्त रक्षाराम मौर्य को कर्बला के निकटबनगई बाजार थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती से गिरफ्तार किया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*

रक्षाराम मौर्य पुत्र भगौती प्रसाद मौर्य निवासी ग्राम बांसगढ़ी, दाखिला फत्तेपुर बनगई थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।

*गिरफ्तारी का स्थान*

और पढ़ें
› मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कोड़री घाट व सिसई घाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।*

कर्बला के निकट बनगई बाजार थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
2. उपनिरीक्षक विनायक सिंह थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
3. मुख्य आरक्षी कर्मवीर सिंह थाना मल्हीपुर, जनपद श्रावस्ती।
4. मुख्य आरक्षी सुग्रीव यादव थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
5. आरक्षी बृजेश कुमार, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।
6. आरक्षी अंकित पांडेय, थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*।  *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* और पढ़ें
क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat