Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज वादी की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने वाले 02 अभियुक्त...

वादी की जेब से 50 हजार रुपये चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार , 34 हजार रुपये नकद व चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद

0
6

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली भिनगा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने जेब से रुपये चोरी करने के मामले में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 34 हजार रुपये नकद और एक पर्स सहित वोटर आईडी कार्ड व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट भी बरामद की गई है।


घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 15.10.2026 को वादी बुद्धू उर्फ रफातुल्ला पुत्र इब्राहिम निवासी लक्ष्मनपुर बाजार थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती ने थाना कोतवाली भिनगा पर प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जेब से 50 हजार रुपये चोरी किए जाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस संबंध में थाना कोतवाली भिनगा पर मु0अ0सं0 495/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार साहनी द्वारा पुलिस टीम के साथ अभियोग की विवेचनात्मक कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों को दिनांक 20.10.2026 को समय 00:45 बजे थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लालपुर-अयोध्या रोड पर ग्राम गढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की जामा तलाशी से 34 हजार रुपये नकद तथा एक पर्स और एक वोटर आईडी कार्ड व एक आधार कार्ड बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1. अशोक कुमार मिश्रा उर्फ पण्डित पुत्र राजेश्वरी प्रसाद मिश्रा निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर।
2. हरिश्चन्द पटवा पुत्र छोटेलाल पटवा निवासी मथुरा बाजार थाना ललिया जनपद बलरामपुर।

*बरामदगी का विवरण-*
– 34 हजार रुपये नकद।
– एक अदद पर्स।
– एक अदद वोटर आईडी कार्ड।
– एक अदद आधार कार्ड।
– घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट नंबर UP47S2867।

और पढ़ें
› मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कोड़री घाट व सिसई घाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।*

*गिरफ्तारी का स्थान*
लालपुर-अयोध्या रोड पर ग्राम गढ़ी के पास थाना कोतवाली भिनगा जनपद श्रावस्ती।

*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास*
1. अभियुक्त अशोक कुमार मिश्रा उर्फ पण्डित
*जनपद बलरामपुर*
1. मु0अ0सं0 0567/2011 धारा 13 जुआ अधिनियम थाना ललिया।
2. मु0अ0सं0 0222/2012 धारा 109 व 41 सीआरपीसी थाना ललिया।
3. मु0अ0सं0 0960/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर।
4. मु0अ0सं0 0790/2015 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ललिया।
5. मु0अ0सं0 0308/2016 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना ललिया।
6. मु0अ0सं0 0029/2017 धारा 411, 419, 420, 467, 468 व 471 आईपीसी थाना ललिया।
7. मु0अ0सं0 0031/2017 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना ललिया।
8. मु0अ0सं0 0060/2022 धारा 379 व 411 आईपीसी थाना ललिया।
9. मु0अ0सं0 001/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना ललिया।

*जनपद श्रावस्ती*
1. मु0अ0सं0 0595/2011 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली भिनगा।
2. मु0अ0सं0 1078/2013 धारा 109 व 41 सीआरपीसी थाना कोतवाली भिनगा।
3. मु0अ0सं0 0369/2019 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली भिनगा।
4. मु0अ0सं0 1054/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इकौना।
5. मु0अ0सं0 1596/2015 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इकौना।
6. मु0अ0सं0 0133/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना इकौना।

*जनपद बहराइच*
1. मु0अ0सं0 0155/2011 धारा 109 व 41 सीआरपीसी थाना जीआरपी।
2. मु0अ0सं0 0067/2024 धारा 34, 379 व 411 आईपीसी थाना कोतवाली नगर।

*जनपद गोंडा*
1. मु0अ0सं0 0155/2011 धारा 109 व 41 सीआरपीसी थाना इटियाथोक।
2. मु0अ0सं0 0308/2017 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना खरगूपुर।

*जनपद अयोध्या*
1. मु0अ0सं0 0013/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना रामजन्मभूमि।
2. मु0अ0सं0 0020/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रामजन्मभूमि।

*02. अभियुक्त हरिश्चन्द पटवा का आपराधिक इतिहास*

जनपद बलरामपुर
1. मु0अ0सं0 0033/2017 धारा 4/5 आर्म्स एक्ट थाना ललिया।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राज प्रकाश सिंह।
2. उपनिरीक्षक श्री सुरेश कुमार साहनी।
3. उपनिरीक्षक श्री विवेक पाण्डेय।
4. आरक्षी श्री रावेन्द्र कुमार।
5. आरक्षी श्री सन्तोष यादव।
6. आरक्षी श्री सौरभ वर्मा।

संबंधित खबरें
मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*।  *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित* और पढ़ें
क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat