Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को...

मिशन शक्ति का यही संदेश, हर दिल में जगाना है*, *बेटी को पढ़ाना है और आत्मनिर्भर बनाना है*। *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के कुशल निर्देशन में महिला थाना स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में किया गया विकसित*

0
0

*अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मॉडल मिशन शक्ति केंद्र पर भव्य समेकित जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, शासकीय योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं के साथ की गई विशेष चौपाल, छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया गया जागरूक*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए संचालित महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के क्रम में *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण जनपद बलरामपुर के महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित करते हुए एक वृहद, समेकित एवं बहु-विभागीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित एवं पात्र महिलाओं के साथ जागरूकता चौपाल की गई तथा छात्राओं, महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सशक्तिकरण तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया तथा जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों, उपलब्ध सेवाओं एवं महिलाओं बालिकाओं को प्रदान की जाने वाली सहायता के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

*कार्यक्रम का विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-*

*1. मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का कायाकल्प*
जनपद में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने के लिए महिला थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जिसकी विशेषताएं निम्नवत हैं –
* *पिंक वातावरण –* केंद्र की दीवारों को मिशन शक्ति के लोगो, महिला सशक्तिकरण के स्लोगन, हेल्पलाइन नंबरों एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की आकर्षक वॉल पेंटिंग से सजाया गया है।
* *गोपनीय कक्ष एवं काउंसलिंग रूम –* पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को गोपनीय रूप से सुनने एवं महिला काउंसलर द्वारा मनोवैज्ञानिक परामर्श हेतु अलग कक्ष की स्थापना।
* *सुविधा कक्ष –* केंद्र पर आने वाली महिलाओं एवं उनके छोटे बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, फीडिंग रूम (स्तनपान कक्ष) एवं चाइल्ड केयर कॉर्नर की व्यवस्था।
* *हेल्प डेस्क –* 24 घंटे महिला पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, शिकायत रजिस्टर एवं त्वरित रिस्पांस टीम का गठन।
* *डिजिटल कॉर्नर –* साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं विभिन्न योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन हेतु सहायता डेस्क।

और पढ़ें
› अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल कोड़री घाट व सिसई घाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* › अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।* › मिशन शक्ति फेज-6.0: श्रावस्ती पुलिस का जनपदव्यापी जनजागरूकता अभियान जारी*

*2. शासकीय योजनाओं की लाभार्थी एवं पात्र महिलाओं के साथ सार्थक चौपाल –*
इस समेकित कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण भाग विभिन्न शासकीय योजनाओं जैसे – मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन एवं विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं पीएम मातृ वंदना योजना की लाभार्थी महिलाओं के साथ विशेष चौपाल आयोजित कर उनको जागरुक किया गया।

*3. स्कूलों / कॉलेजों की छात्राओं एवं महिलाओं का सशक्तिकरण –*
कार्यक्रम में आस-पास के स्कूलों की छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा बहुओं, रोजगार सेविकाओं एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिन्हें- दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सुरक्षा, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध (डिजिटल अरेस्ट), गुड टच-बैड टच तथा महिला अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों तथा
* वूमेन पावर लाइन – *1090*
* पुलिस आपातकालीन सेवा – *112*
* एम्बुलेंस सेवा – *108*
* चाइल्ड हेल्पलाइन – *1098*
* स्वास्थ्य सेवा – *102*
* महिला हेल्पलाइन – *181*
* मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – *1076*
* साइबर हेल्पलाइन – *1930* आदि का बारे में जानकारी दी गई।

*4. मिशन शक्ति केंद्र के कार्यों एवं सेवाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार –*
कार्यक्रम के अंत में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा सभी को मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका के बारे में बताया गया –
यह केंद्र सिर्फ शिकायत लेने तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां –
1. पीड़िता की शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कराना।
2. पीड़िता को महिला अधिवक्ता के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता दिलाना।
3. आवश्यकता पड़ने पर वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र) एवं जिला अस्पताल में मेडिकल सहायता उपलब्ध कराना।
4. पारिवारिक विवादों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराकर परिवार को टूटने से बचाना।
5. 24 घंटे के अंदर शिकायत का फीडबैक लेकर पीड़िता को अवगत कराना।
इस प्रकार यह केंद्र महिलाओं के लिए “सहायता, सुरक्षा एवं समाधान” का एकीकृत केंद्र है।

अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने संदेश में कहा कि – “यह मॉडल मिशन शक्ति केंद्र जनपद के सभी थानों के लिए एक मानक बनेगा। हमारा लक्ष्य है कि जनपद की कोई भी महिला / बालिका स्वयं को असुरक्षित न समझे। उसके साथ यदि कहीं भी अन्याय होता है तो उसे तत्काल न्याय मिले। प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र को इसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा।”

कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित महिलाओं / बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण की शपथ दिलाते हुए एवं मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती पूनम यादव, मिशन शक्ति की महिला बीट आरक्षीगण सहित भारी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल सुंदरघाट का किया गया निरीक्षण, ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* और पढ़ें
अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय द्वारा बलरामपुर शहर स्थित बड़ा परेड ग्राउंड रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर रावण दहन कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ सकुशल संपन्न कराया गया।* और पढ़ें
Follow @mntnewsbharat