श्रावस्ती। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, उप जिलाधिकारी प्रवीण यादव, जिला कृषि अधिकारी डा0 उमेश कुमार गुप्ता, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता आदि की उपस्थिति में किसान दिवस का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि किसानों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। इसके अलावा बैठक में बीज वितरण, उर्वरक व अन्य कृषि निवेशों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता नियंत्रण की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बीज वितरण एवं उर्वरक उपलब्धता वितरण से संबंधित जानकारी दी। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता द्वारा धान क्रय केंद्र की स्थिति एवं तैयारी के बारे में साथ साथ फार्मर रजिस्ट्री द्वारा उर्वरक तथा धान क्रय के लिए आधार एवं फार्मर रजिस्ट्री नम्बर द्वारा किया जायेगा, प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं समाधान के सम्बन्ध में महोदया द्वारा सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि किसानों से संबंधित शिकायतों को एक सप्ताह में बैठक कराकर निस्तारित करते हुए अवगत किया जाय।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
और पढ़ें
›
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
›
62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में विजयदशमी पर रावण दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया
›
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
›
श्रावस्ती में 27 अक्टूबर को होगा जनपद स्तरीय युवा उत्सव, पांच विधाओं में दिखा सकेंगे प्रतिभा






















