Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज आपदा एवं आपातकाल में भी मातृ-शिशु पोषण सेवाएँ रहेंगी जारी आंगनवाड़ी...

आपदा एवं आपातकाल में भी मातृ-शिशु पोषण सेवाएँ रहेंगी जारी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों एवं आशा संगिनियों का क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजन

0
4

श्रावस्ती।जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज आशा एएनएम सेंटर भिनगा श्रावस्ती में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं आशा संगनियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय आपदा के समय मे भी मातृ शिशु पोषण सेवाओं को जारी रखने पर केंद्रित रहा। इस विषय पर जनपद की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगनियों को यूनीसेफ के द्वारा चरणबद्ध रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि -“जनपद बाढ़, हीटवेव, कोल्डवेव, जैसी आपदाओं से प्रभावित होता है ऐसे मे मातृ शिशु पोषण सेवाओं पर कोई प्रभाव न पड़े इसलिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण और यूनिसेफ के सहयोग से जनपद की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगनिओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे इन सेवाओं को आपदा के समय निर्बाध रूप से संचालित करने मे मदद मिलेगी।”
यूनीसेफ से आयीं आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ डॉ उर्वशी चंद्रा ने बताया कि – आपदाओं के समय जब स्कूल आंगनबाड़ी आदि मे गतिवाधि रुक जाती है आशा ए एन एम का मूवमेंट बाधित हो जाता है तो पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं जिनका नुकसान लंबे समय तक पड़ सकता है अत: हम पूर्व योजना निर्मित कर इस प्रकार की समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। हमारा पूरा प्रशिक्षण इसी पर आधारित है।”आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जनपद मे चरणबद्ध रूप से क्षमता निर्माण के प्रयास मे यह महत्वपूर्ण चरण है हमने 27 अगस्त को इसी ग्रुप के साथ विकास भवन मे प्रशिक्षण कार्यक्रम किया था आज उन्ही के साथ कार्यशाला कर रहे हैं। आगे आपदा मित्र और स्वयंसहायता समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जायेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे यूनीसेफ से पोषण विशेषज्ञ रवि नरायण, आइ आइ पी एच गांधीनगर से डॉ महावीर गुलेचा एवं यूनीसेफ से अंकिता पधालनी ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया । जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से लेखाकार सेजल पाठक , अरविंद पाठक, अर्पित कश्यप एवं शिवप्रकाश मौजूद रहे ।

संबंधित खबरें
पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अशोक कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, गोण्डा स्थित शहीद स्मारक पर अपने कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और पढ़ें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat