श्रावस्ती। जिला युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 27 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर, विकास भवन भिनगा में जनपद स्तरीय युवा उत्सव / सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महानिदेशक युवा कल्याण लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में यह आयोजन हो रहा है। इसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।
युवा उत्सव में 1. चित्रकारी (पेंटिंग), 2. समूह लोक नृत्य, 3. समूह लोकगीत, 4. कविता लेखन और 5. नुक्कड़ नाटक विधाओं में प्रतियोगिताएं होंगी।इच्छुक प्रतिभागी 23 अक्टूबर तक विकास भवन भिनगा स्थित कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7572022989 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें
›
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
›
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
›
62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा में विजयदशमी पर रावण दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले का भव्य आयोजन किया गया
›
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई












