“पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहूति देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शोक परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर अमर शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति को नमन कर उन्हें पुष्प चक्र/पुष्प व श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ* के द्वारा निर्गत किए संदेश का सभी अधिकारी / कर्मचारियों के समक्ष वाचन किया गया। महोदय ने अवगत कराया कि विगत एक वर्ष के दौरान पूरे भारत वर्ष में कुल 154 वीर पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 06 वीर सपूत भी शामिल हैं। महोदय ने शहीद हुए सभी अधिकारियों / कर्मचारियों के नाम पढ़कर उनकी शौर्य गाथा एवं उनके द्वारा किए गए अदम्य साहस के कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि *”पुलिस का कर्तव्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा है। जो जवान शहीद हुए हैं, वे हमारे लिए प्रेरणा हैं। हमें उनके परिवारों का सम्मान करना चाहिए और उनके अधूरे कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाना चाहिए।”*
गौरतलब हो कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु देश भर के पुलिस बल द्वारा प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को _*”पुलिस स्मृति दिवस”*_ मनाया जाता है ।
इस अवसर पर *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उतरौला / लाइन डॉ0 जितेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक श्री अशोक सिंह* सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारी/ शाखा प्रभारी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन के समस्त अधिकारी / कर्मचारीगण द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।











