ईरान ने चुन लिया खामेनेई का उत्तराधिकारी, इजरायल बोला- उनको भी नहीं छोड़ेंगे

0
5

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान को जल्द ही नया सर्वोच्च नेता मिलने वाला है। नए नेता के नाम पर आम सहमति बन गई है। मतदान भी हो चुका है। अभी नाम का ऐलान नहीं किया है। इस बीच, इजरायल की सेना ने नए सर्वोच्च नेता को भी मारने की धमकी दी है। ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने विशेषज्ञों की सभा के सदस्य अहमद आलमोलहोदा के हवाले से बताया कि नए सर्वोच्च नेता के लिए मतदान हो चुका है। चयन कर लिया गया है। विशेषज्ञों की सभा का सचिवालय  बाद में नाम का ऐलान करेगा। एक सदस्य ने संकेत दिया है कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को अगला सर्वोच्च नेता चुना जा सकता है।

 

विशेषज्ञों की सभा के सदस्य और खुजेस्तान प्रांत का प्रतिनिधित्व करने वाले मोहसेन हैदरी ने बताया है कि सभा ने बहुमत से सबसे उपयुक्त उम्मीदवार का नाम तय कर लिया है। उन्होंने अमेरिका को शैतान बताया और कहा कि ‘महान शैतान’ ने चुनाव का नाम भी लिया है।

 

यह भी पढ़ें: पहले माफी, फिर मिसाइल-ड्रोन से हमला, पड़ोसियों पर टूट रहा ईरान का कहर

 

‘नए नेता के चयन में ट्रंप का कोई दखल नहीं’

दरअसल, एक दिन पहले शनिवार को ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के अगले नेता के चयन में उन्हें शामिल होना होगा। जैसे मैंने वेनेजुएला में किया था। उन्होंने यह यह भी कहा था कि अली खामेनेई का बेटा उन्हें स्वीकार नहीं है। वह किसी काम का नहीं है। उधर, ईरान ने साफ कर दिया है कि अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की कोई भूमिका नहीं है।

 

सर्वोच्च नेता के चयन के खबर के बीज इजरायली सेना ने ईरान को बड़ी धमकी दी है। उसका कहना है कि वह अली खामेनेई के उत्तराधिकारी का पीछा करना जारी रखेगी। अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी को नियुक्त करने का प्रयास करने वाले हर शख्स का भी पीछा किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: गजब है इजरायल, 40 साल पहले लापता हुआ सैनिक; अब सीक्रेट ऑपरेशन से कब्र खोद डाली

उत्तराधिकारी का भी पीछा करूंगा: इजरायल

फारसी भाषा में आईडीएफ ने लिखा, ‘तानाशाह खामेनेई को मारने के बाद ईरान का आतंकवादी शासन खुद को दोबारा संगठित करने और एक नए नेता का चयन करने का प्रयास कर रहा है। दशकों बाद ईरान की विशेषज्ञों की सभा जल्द ही कोम शहर में जुटेगी। हम आपको बताना चाहते हैं कि इजरायल हर उत्तराधिकारी और उत्तराधिकारी की नियुक्त करने की कोशिश करने वाले व्यक्ति का पीछा करता रहेगा। हम आपको भी निशाना बनाने से संकोच नहीं करेंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here