श्रावस्ती। सपा के राष्ट्रीय सचिव, श्रावस्ती विधानसभा प्रभारी मसूद आलम खान ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे इकौना में मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई मे प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों को राहत सामग्री बांटी और मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कार्रवाई पर कई सवाल उठाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मसूद आलम खान ने कथित तौर पर कहा कि जिन परिवारों के मकान आवास योजना के तहत सरकारी पैसे से बने हैं, अब उन्हीं मकानों को अवैध जमीन पर बना बताया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आवास बनने से पहले जमीन की जांच हुई थी, तो बाद में उसी जमीन को तालाब की भूमि कैसे बताया गया। परिवार को दिए जाएंगे लोहिया आवास उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ हिस्से को तालाब की भूमि बताया गया है, जबकि प्रभावित परिवारों के मुताबिक पूरी जमीन तालाब में नहीं है। उन्होंने मौके पर हुई पैमाइश को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कितने मकान तालाब की भूमि पर, कितने नवीन परती और कितने ग्राम समाज की जमीन पर बने हैं, क्या सब पर कार्रवाई होगी। सपा नेता ने कहा कि प्रभावित परिवार कई पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं। अगर उन्हें हटाया जा रहा है, तो उनके रहने का इंतजाम किया जाना चाहिए। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि सपा की सरकार बनने पर प्रभावित परिवारों को जमीन देकर उन्हें लोहिया आवास दिए जाएंगे। मसूद आलम खान ने कहा कि इस मामले को लेकर अधिकारियों से बातचीत करेंगे। जरूरत पड़ी तो इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकारी जांच के बाद मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए थे, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
UP: मथुरा में व्यापारियों की समस्याओं पर नगर आयुक्त की बैठक,...
UP: मथुरा नगर आयुक्त ओजस्वी राज द्वारा आज नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, मथुरा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों एवं नगर की विभिन्न...
रोहिणी जेल के वार्ड-3 में खूनी झड़प, तंबाकू के विवाद में...
नई दिल्ली। दिल्ली की रोहिणी जेल की वार्ड संख्या 3 में कैदी प्रमोद की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक प्रमोद...
















































