BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home बड़ी खबर, बड़ा असर मधुबनी की रूचि ने वुशू में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय...

मधुबनी की रूचि ने वुशू में लहराया परचम, स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जगह

मधुबनी। अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और जबरदस्त आत्मविश्वास के बल पर मधुबनी की बेटी रूचि कुमारी ने वुशू खेल के मैदान में पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

60 किलो भार वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित खेल भवन में आयोजित 16वीं बिहार राज्य महिला एवं पुरुष सीनियर वुशू प्रतियोगिता में रूचि ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) पर कब्जा जमाया।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

19 से 20 सितंबर तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मधुबनी जिले के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। रूचि कुमारी की इस बेहतरीन सफलता और शानदार प्रदर्शन के आधार पर अब उनका चयन आगामी राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है। उनकी इस उपलब्धि से जिलेभर के खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों में बेहद उत्साह और खुशी का माहौल है।