श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के अमारेभरिया गांव के पुरैनिया में शनिवार देर शाम तालाब में डूबने से 32 वर्षीय सुनीता की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुनीता, रतीराम की पत्नी थीं। वह गांव के पूरब में स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गईं और गहरे पानी में डूब गईं। काफी देर तक सुनीता घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन और ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो उनका शव पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक जय हरि मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
›
सिसवा में दीपोत्सव 2.0 ने जगाई शिक्षा की अलख:आरपीआईसी स्कूल के मंच से गूंजा सफलता का संदेश, बबिता मैम बोलीं- डर को जीतो, स्किल डेवलप करो
›
सुबह टहलने निकले युवक का फंदे पर लटका मिला शव:बस्ती में ग्रामीणों ने बाग में लटकता देखा, मौत की वजह साफ नहीं
›
गिलौला थाने में त्योहारों से पहले शांति बैठक हुई:धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर पुलिस ने अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने को कहा
