बस्ती के रुधौली थाना क्षेत्र के पकरी जई गांव के दक्षिण सिवान में रविवार सुबह करीब 8 बजे बाग में 55 साल के व्यक्ति का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव के ही शिवजतन पुत्र वंशराज के रूप में हुई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह ग्रामीण रोज की तरह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के दक्षिण सिवान में स्थित बाग में एक व्यक्ति का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता दिखाई दिया। यह देखकर ग्रामीणों में हलचल मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि चार बेटों की शादी अभी नहीं हुई है। बताया गया कि मृतक की पत्नी की करीब 20 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद से वह परिवार के साथ रह रहा था। बाग में शव मिलने की घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सुबह टहलने निकले युवक का फंदे पर लटका मिला शव:बस्ती में ग्रामीणों ने बाग में लटकता देखा, मौत की वजह साफ नहीं
और पढ़ें
›
सिसवा में श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर:रावण दहन के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
›
बस्ती में यातायात माह-2026 शुरू:DIG संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने रैली रवाना की
›
ककरदरी जंगल में मवेशी पौधे चरकर नष्ट कर रहे:मल्हीपुर के जंगल में पेड़ों की संख्या घटी, ग्रामीणों ने सुरक्षा और बाड़बंदी की मांग की
